शिमला : प्राइमरी और अप्पर प्राइमरी स्कूलों में समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी यानी ब्लॉक रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर की भर्ती को सरकार ने मंजूरी दे दी है। बीआरसी भर्ती के लिए नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत स्कूल लेक्चरर व स्कूल लेक्चरर न्यू भी बीआरसीसी बनने के लिए पात्र होंगे।
कैबिनेट की मंजूरी के बाद लेक्चरर न्यू भी बीआरसी बन पाएंगे। पूर्व में केवल जेबीटी और टीजीटी को ही बीआरसी लगाए जाने का प्रावधान था। कैबिनेट में विस्तृत चर्चा के बाद ही इस पर फैंसला लिया गया है।





