बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश की सिटी चौकी बिलासपुर के प्रभारी संजीव वालिया को गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में दिल्ली में आतंक निरोधी सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया l सहायक उप निरीक्षक संजीव वालिया को राष्ट्रपति पुलिस पदक सराहनीय सेवाएं प्रदान करने व आईआईएसआईएस आतंकी संगठन के 17 कुख्यात आतंकियों को सजा दिलवाने के लिए प्रदान किया गयाl वो जोगिंदरनगर के चौंतड़ा गांव के रहने वाले है। सहायक उप निरीक्षक संजीव वालिया ने हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से एनएआई में सेवाएं प्रदान की है l संजीव वालिया ने एनआईए में सर्वोच्च सेवाएं प्रदान कर हिमाचल प्रदेश पुलिस का प्रदेश सहित गौरव बढ़ाया है l इसके अलावा संजीव वालिया ने पुलिस में भी लोहा मनवाया है। पुलिस में सेवा के दौरान संजीव वालिया ने ब्लाइंड मर्डर, ड्रग्स की स्मगलिंग व चोरी की घटनाओं से संबंधित कई मामलों को हल करने में सफलता प्राप्त की है। संजीव वालिया का कहना है कि उन्होंने ईमानदारी और लगन से पुलिस विभाग (Police Department) में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं l जिसका उन्हें पुरस्कार भारत सरकार ने प्रदान किया है l राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने से वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं l उन्होंने बताया कि नशे की गिरफ्त में आने से युवा पीढ़ी को बचाना उनका मुख्य लक्ष्य है l नशे के जंजाल में फंसकर युवा पीढ़ी अपने भविष्य से खिलवाड़ कर रही है l जिससे समाज व देश को अपूरणीय क्षति पहुंच रही है l





