Home » Uncategorized » इजरायल ने ​गाजा पट्टी सीमा क्षेत्र पर ​हासिल किया नियंत्रण, अब तक 3000 से ज्यादा मौतें…

इजरायल ने ​गाजा पट्टी सीमा क्षेत्र पर ​हासिल किया नियंत्रण, अब तक 3000 से ज्यादा मौतें…

दिल्ली: इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध अपने 5वें दिन में प्रवेश कर गया है. गाजा पट्टी पर इजरायली एयर फोर्स की एयरस्ट्राइक लगातार जारी है. इजरायल ने कहा है कि उसने अपने दक्षिणी क्षेत्र और गाजा पट्टी के साथ लगने वाली सीमा पर प्रभावी नियंत्रण हासिल कर लिया है. इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध तब शुरू हुआ जब हमास के आतंकवादियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल में घुसकर इजरायली नागरिकों और सैनिकों पर क्रूर हमला किया. अब तक इस युद्ध में दोनों तरफ से कम से कम 3000 लोगों की जान जा चुकी है और शायद हजारों से भी ज्यादा घायल हैं.

इजरायल और फिलिस्‍तीन (Israel and Palestine) के बीच जारी युद्ध में अब तक 1600 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल पर हमास के हमले (Hamas Attack) के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी. भारत समेत कई देशों ने मुश्किल की इस घड़ी में इजरायल के साथ खड़े होने की बात की है. वहीं बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली से तेल अवीव के बीच की 14 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

Israel Hamas War LIVE Updates:

 

Oct 11, 2023 06:06 (IST)
हथियारों के साथ अमेरिका का विमान इजरायल पहुंचा

हथियारों के साथ अमेरिका का पहला विमान दक्षिणी इजरायल के नेवातिम एयरबेस पहुंच चुका है. इजरायल डिफेंस फोर्स ने कहा कि हमारी सेनाओ के बीच सहयोग युद्ध के वक्‍त क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है.
Oct 11, 2023 05:15 (IST)
ब्रिटेन की संसद ने इजरायल के प्रति प्रदर्शित की एकजुटता, नीले और सफेद रोशनी से जगमगा उठी

हमास के हमले के बाद ब्रिटेन ने इजरायल के प्रति एक बार फिर एकजुटता प्रदर्शित की है. आज रात को ब्रिटेन की संसद पर नीली और सफेद रोशनी के जरिये इजरायल के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की गई.

Oct 11, 2023 04:10 (IST)
इजरायल पर हमले के पीछे ईरान का हाथ होने की कोई जानकारी नहीं : जेक सुलिवन

अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने इजरायल पर हमले के पीछे ईरान का हाथ होने के आरोपों पर कहा कि इस बारे में हमारे पास ईरान को लेकर कोई विशेष जानकारी नहीं है. हम आने वाले घंटों और दिनों में वह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन वर्तमान में वह हमारे पास नहीं है.
Oct 11, 2023 03:28 (IST)
सीरिया की ओर से मोर्टार हमले के बाद इजरायल ने आर्टिलरी से की जवाबी कार्रवाई

इजरायल डिफेंस फोर्सेज (Israel Defense Forces) ने कहा है कि वह उत्तरी इजरायल की ओर कई मोर्टार दागे जाने के बाद सीरिया में आर्टिलरी से हमले कर रहा है. आईडीएफ ने कहा कि वह मोर्टार फायर के स्रोत को निशाना बना रहा है.
Oct 11, 2023 02:21 (IST)
अमेरिकी बंधकों की संख्‍या के बारे में नहीं है जानकारी : जेक सुलिवन

अमेरिकी बंधकों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन ने कहा कि हमें उनकी स्थिति के बारे में पता नहीं है और हम अमेरिकी नागरिकों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते हैं.
Oct 11, 2023 01:22 (IST)
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस हफ्ते जाएंगे इजरायल

अमेरिकी के विदेश विभाग का कहना है कि विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन हमास के हमलों के बाद अमेरिका का समर्थन जताने के लिए इस सप्ताह इजरायल की यात्रा पर जाएंगे.
Oct 11, 2023 00:43 (IST)
यह सरासर दुष्‍टतापूर्ण कृत्‍य : हमास के हमले पर जो बाइडेन

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने हमास की निंदा करते हुए इजरायल के लिए अमेरिकी समर्थन पर जोर दिया. साथ ही बाइडेन ने हमास के हमले में 10 अमेरिकियों सहित एक हजार से अधिक लोगों की मौत पर शोक व्‍यक्‍त किया है. बाइडेन ने हमास के इस कृत्‍य को सरासर दुष्‍टतापूर्ण कृत्‍य करार दिया है.
Oct 10, 2023 23:35 (IST)
इजराइल-हमास युद्ध में आठ फ्रांसीसी नागरिकों की मौत

फ्रांस की विदेश मामलों की मंत्री कैथरीन कोलोना ने मंगलवार को कहा कि इजराइल में हमलों में मरने वाले फ्रांसीसी नागरिकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र से फ्रांसीसी नागरिकों को वापस लाने में मदद के लिए गुरुवार को एयर फ्रांस की एक विशेष उड़ान जाएगी.
Oct 10, 2023 22:50 (IST)
इज़रायल में नेपाली छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया
नेपाल सरकार ने मंगलवार को कहा कि इजराइल में मौजूद सभी नेपाली छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है.  नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सेवा लमसल ने कहा, “इजरायली सेना की सहायता से, हमने लगभग सभी छात्रों को सफलतापूर्वक सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचा दिया है.
Oct 10, 2023 21:44 (IST)
फलस्तीन पर वाजपेयी के भाषण को भूल गई भाजपा: कांग्रेस

कांग्रेस ने अपनी कार्य समिति में इजराइल-फलस्तीन मुद्दे पर पारित प्रस्ताव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हमले के बाद पलटवार करते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उस भाषण को भूल गई, जिसमें उन्होंने फलस्तीनी लोगों के अधिकारों की पैरवी की थी.
Oct 10, 2023 21:06 (IST)
इजराइल ने गाजा सीमा क्षेत्र हमास से लिया वापस
इज़राइल ने कहा कि उसने गाजा के सीमावर्ती इलाकों को हमास के आतंकवादियों से वापस ले लिया है क्योंकि युद्ध में मरने वालों की संख्या आज 3,000 से अधिक हो गई है, बताते चलें कि आश्चर्यजनक हमले के बाद से शुरु हुए भीषण लड़ाई का आज चौथा दिन है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *