Home » Uncategorized » देश का प्रत्येक सैनिक महत्वपूर्ण, त्याग व बलिदान से निर्भीक होकर रह रहे देशवासी

देश का प्रत्येक सैनिक महत्वपूर्ण, त्याग व बलिदान से निर्भीक होकर रह रहे देशवासी

शिमला : ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित दौलत सिंह पार्क में लेफ्टिनेंट जनरल दौलत सिंह की रिनोवेटेड प्रतिमा का अनावरण राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने किया। यहां पुरानी प्रतिमा के स्थान पर अब बड़ी प्रतिमा को स्थापित किया गया है। इस मौके पर लेफ्टिनेंट दौलत सिंह के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने कहा कि देश का हर एक सैनिक प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। इस देश का सैनिक विदेश में भी जाकर दूसरों की रक्षा करने का काम करता है। हम सभी लोग इन सैनिकों के त्याग बलिदान और सेवा के आधार पर इस देश में पूरी सशक्तता के साथ निर्भीक होकर रहते हैं। आज मुझे यह गौरव प्राप्त हुआ इसके लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।

लेफ्टिनेंट दौलत सिंह शिमला स्थित वेस्टर्न कमांड में 8 मई 1961 से 22 नवंबर 1963 तक जनरल ऑफिसर ऑफ कमांडिंग रहे। अपनी सेवा के दौरान दौलत सिंह ने आर्मी के कई अभियानों में अहम भूमिका निभाई थी। 22 नवंबर 1963 को जम्मू और कश्मीर के पुंछ इलाके में हेलीकॉप्टर की उड़ान के दौरान विमान दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी। सेना में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रदेश सरकार ने उनके नाम पर दौलत सिंह पार्क को 2 अप्रैल 1964 में शुरू किया था। उस दौरान इस पार्क का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल सेफ्ज मानेकशॉ ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *