सोलन: जिला सोलन में बीते दिन पुलिस चौकी शहर सोलन की एक टीम रात के समय गश्त पर थी, पुलिस टीम को गुप्त सुचना के आधार पर पता चला कि चिल्ड्रन पार्क के नजदीक पुराना डीसी ऑफिस सोलन के पास एक युवक नशे के कैप्सूल स्थानीय युवाओं को बेचने वाला है जिस पर सोलन पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपी कोटलानाला निवासी नितिन वर्मा की तलाशी ली। तो तलाशी के दौरान इसके पास से 632 कैप्सुल PROXYWEL SPAS तथा 72 कैप्सुल SPAS PARIVON PLUS बारामद हुए है, जिन्हे यह शहर में युवाओं को बेचने की फिराक में था । मामले की पुष्टि करते हुए एसपी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी पर थाना सदर सोलन में अभियोग संख्या 217/2023 दिनाँक 10-10-2023 ND&PS Act की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करके उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे आज अदालत में पेश किया जा रहा है।





