सोलन : सोलन के कुमारहट्टी के साथ लगते गांव बोहली में आयोजित होने वाला देव विजेश्वर मेले का आज दूसरे दिन समापन हो गया। इस समापन समारोह में पूर्व विधायक व मंत्री राजीव सैजल ने शिरकत की। इस दौरान देव विजेश्वर यूथ कल्ब बोहली ने पूर्व मंत्री को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, इस दौरान मेले में कबड्डी व दंगल का भी आयोजन किया गया जिसमे कबड्डी की विजेता टीम को 15 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार नगद राशि दी गई।

इस दौरान डॉ राजीव सैजल ने देव विजेश्वर यूथ क्लब बोहली के लिए 21000 हज़ार रूपये देने की घोषणा की। वहीं डॉ. राजीव सैजल ने देव विजेश्वर यूथ क्लब बोहली को मेले के सफ़ल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि मेले,त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मेलों के संरक्षण पर विशेष बल दिया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बढ़ती मोबाइल संस्कृति के कारण हमारी प्राचीन विरासत मेले अपना सांस्कृतिक स्वरूप खोते जा रहे हैं। उन्होंने मेलों की इस प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखने का भी आह्वान किया।
वहीं इस अवसर पर भीम सिंह BDC अध्यक्ष , पूर्व उपाध्यक्ष जोगिन्द्रा बैंक यशपाल ठाकुर,भाजपा कसौली मंडल अध्यक्ष मदन मोहन, मेहता, नरेंद्र ठाकुर , राजीव ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत बोहली राकेश व देव विजेश्वर यूथ क्लब बोहली के सभी सदस्य व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।




