



– प्रदेश प्रवक्ता बनने पर रोहित भारद्वाज ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
सोलन : शुक्रवार देर शाम सोलन भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रोहित भारद्वाज को प्रदेश में अहम जिम्मेदारी मिली है,पिछले कल भाजपा कार्यालय से जारी हुई अधिसूचना के अनुसार मंडल अध्यक्ष रहने के बाद रोहित भारद्वाज को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया हैं। रोहित भारद्वाज ने शनिवार को सोलन में मीडिया से बातचीत में कहा कि वे सभी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते है जिन्होंने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी प्रदेश युवा मोर्चा में दी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रवक्ता के रूप में वे युवाओ और प्रदेश की जनता से जुड़े अहम मुद्दों को उठाने के लिए कार्य करेंगे, उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस ने 10 गारंटीयां दी थी लेकिन उसे पूरा करने में नाकाम प्रदेश सरकार हुई है ऐसी सभी मांगों को जब सरकार पूरा नहीं कर सकती थी तो जनता से वायदे क्यों किये।
रोहित भारद्वाज ने कहा कि आने वाले समय में बेरोजगारी की समस्या और अन्य सभी मुद्दों को लेकर भी वे आवाज उठाते रहेंगे और युवाओं को लोकसभा चुनाव में ज्यादा ज्यादा भाजपा में जोड़ने के लिए भी वे कार्य करेंगे इसके लिए रूपरेखा भी तैयार की जाएगी और मंडल स्तर पर जिला और प्रदेश में कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
बता दें कि इससे पहले रोहित भारद्वाज
2012 से 2014 तक भाजपा युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य,2014 से 2016 तक भाजपा युवा मोर्चा मंडल प्रवक्ता,2016 से 2020 तक भाजपा किसान मोर्चा मंडल प्रवक्ता,2017 से 2020 तक भाजपा जिला खेल प्रकोष्ठ संयोजक और 2020 से 2023 तक भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पर रहते हुए भाजपा संगठन को मजबूत करने और युवाओ को जोड़ने के लिए कार्य करते रहें है।