Home » ताजा खबरें » धारटीधार के ‘अनिल कुमार’ को राजभाषा हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य के लिए पहला पुरस्कार

धारटीधार के ‘अनिल कुमार’ को राजभाषा हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य के लिए पहला पुरस्कार

नाहन : सिरमौर के धारटीधार क्षेत्र की बिरला पंचायत के डाबरिया के अनिल कुमार ने राजभाषा हिन्दी में उत्कृष्ट शासकीय कार्य करने की श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल किया है। बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं विद्युत विभाग में लिपिक के पद पर प्रदेश सचिवालय में तैनात अनिल कुमार को ये सम्मान भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा राज्य स्तरीय राजभाषा हिन्दी समारोह में प्रदान किया गया।

हिन्दी दिवस के मौके पर ये कार्यक्रम शिमला के गेयटी थियेटर (Gaity Theatre) में आयोजित किया गया था। अनिल कुमार ने सचिवालय कर्मचारी वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया है।

—-आपको बता दें कि सरकारी विभागों में साल भर शासकीय कार्यों को हिन्दी में करने वाले कर्मचारियों का मूल्यांकन किया जाता है। इसके आधार पर ही पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। अनिल कुमार ने कहा कि ये पुरस्कार हासिल कर वो बेहद ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हिन्दी राष्ट्रभाषा है। इससे जुड़ा सम्मान मिलना प्रोत्साहित करता है, साथ ही हौसला अफजाई भी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *