Home » ताजा खबरें » सोलन के धर्मपुर में 2.016 किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

सोलन के धर्मपुर में 2.016 किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

सोलन : पुलिस की टीम को धर्मपुर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने यहां पर 2.016 किलोग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस की एक टीम जब कुम्हारहट्टी बस स्टैंड में उपस्थित थी तो एक विशेष सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहा है और उसके पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ हो सकता है। इस सूचना पर पुलिस ने पिंकी दा ढाबा के पास खड़े एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 2.016 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। आराेपी की पहचान प्रेम प्रकाश निवासी नेपाल हाल निवासी बरूरी जिला सोलन के रूप में हुई है। इस संदर्भ में पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *