Home » ताजा खबरें » गैस सिलेंडर सस्ता, कांग्रेस को तकलीफ क्यों : डेजी

गैस सिलेंडर सस्ता, कांग्रेस को तकलीफ क्यों : डेजी

सोलन : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद और सचिव डेजी ठाकुर ने कहा की कांग्रेस के नेते कभी भी खुश नहीं रह सकते, जब से घरेलू गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है तब से कांग्रेस के सभी नेता बौखला गए है और बिना सर पैर की बयान बाजी कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार ने देश की समस्त जनता को तोहफा दिया, घरेलू गैस सिलेंडर 200 रु सस्ता हुआ और उज्जवला गैस सिलेंडर तो 400 रु सस्ता हुआ। यह एक बड़ी राहत है, जो देश की जनता को मिली है।
जहां कांग्रेस के नेताओं को और नेत्रियों को इस निर्णय का स्वागत करना चाहिए, वह केवल इसकी निंदा कर रहे हैं। कांग्रेस का राजनीतिक रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता आंकड़ों के मायाजाल से जनता को गुमराह करना चाहते है, पर जनता उसी में विश्वास रखती है जो प्रत्यक्ष होता है और प्रत्यक्ष तो केंद्र सरकार की सकारात्मक कार्यप्रणाली है।
जुमले की बात करने वाली कांग्रेस ने जुमले में तो पीएचडी की है, जब भी चुनाव आते हैं तब उनकी जुमले की दुकान खुल जाती है।
कांग्रेस के नेताओं को गारंटीयों की जुमला पुस्तिका तो याद ही होगी, अगर याद नही है तो उनको याद कर लेना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने महंगाई पर नियंत्रण करने का वादा किया था, पर महंगाई की मार तो आम जनता की जेब पर सीधी पड़ रही है। कभी प्रदेश सरकार डीजल महंगा करती है, कभी अनाज महंगा, तो कभी तेल महंगा और डिपो में दालें महंगी।
हम तो याद दिलाना चाहते हैं कि सुक्खू जी वही मुख्यमंत्री है जिन्होंने हिमाचल की हालत को श्रीलंका की हालत से जोड़कर प्रस्तुत किया था। लगता है की हिमाचल को श्रीलंका बनाना कांग्रेस का हिडन प्लान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]