Home » हिमाचल प्रदेश » Himachal Weather: हिमाचल में 4 दिन फिर टेंशन बढ़ाएगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में 4 दिन फिर टेंशन बढ़ाएगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

शिमला : हिमाचल प्रदेश में 5 दिन तक मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर से आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसान प्रदेश के 7 जिलों में अगले चार दिन तक आंधी और मध्यम वर्षा होगी। जिन सात जिलों बारिश होनी उनमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, सिरमौर, सोलन, शिमला और मंडी शामिल है। 8 सितंबर तक इन जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं किन्नौर, लाहुल स्पीति, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर में मौसम साफ रहेगा।

पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। औसत न्यूनतम और औसत अधिकतम तापमान सामान्य था। रविवार को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 11.0 दर्ज किया गया। ऊना में उच्चतम तापमान 35.8 दर्ज किया गया। इस मॉनसून सीजन में हुई बारिश में हिमाचल को भारी नुकसान हुआ है। 24 जून से 2 सितंबर तक 397 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 140 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 349 लोग घायल हुए हैं।

बारिश से 2500 से ज्यादा घर ढहे

हिमाचल प्रदेश में बारिश से कई इमारतें भी ध्वस्त हुई हैं। प्रदेश में 2500 से ज्यादा घर ढह हो गए हैं। 10844 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 316 दुकानों व 5637 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मॉनसून सीजन के दौरान अब तक 8663.10 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 163 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं।

किसको कितना नुकसान
हिमाचल में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान बढ़कर 2937.34 करोड़ हो गया है। वहीं जल शक्ति विभाग को 2118.97 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसके अलावा बिजली बोर्ड को 1740.16 करोड़ का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]