Home » ताजा खबरें » प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान की स्टडी करवाएगी सरकार

प्रदेश में आपदा से हुए नुकसान की स्टडी करवाएगी सरकार

शिमला : हिमाचल सरकार प्रदेश में लैंडस्लाइड से हुई तबाही के कारणों का अध्ययन कराने जा रही है। इसके लिए सभी शहरों में अलग अलग एजेंसी अनुबंधित की जा रही है। इसकी डिटेल स्टडी के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI), CBRI रुड़की, IIT मंडी, NIT हमीरपुर जैसे शीर्ष संस्थानों को शामिल किया गया है। शिमला में सदी की सबसे भीषण तबाही के कारणों का पता GSI लगाएगी। वहीं कुल्लू में लैंडस्लाइड के कारण IIT मंडी व रुड़की के विशेषज्ञ पता करेंगे। राज्य के अन्य शहरों व गांव में भी लैंडस्लाइड व जमीन धंसने के कारणों का पता लगाया जाएगा। इसके लिए CBRI, NIT जैसे संस्थानों को जिम्मा दिया जा रहा है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक डीसी राणा ने बताया कि विनाशकारी लैंडस्लाइड के पीछे के कारणों का पता लगाने के अलावा, ये टीमें भविष्य में ऐसी आपदा की संभावना को कम करने के उपाय भी सुझाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी संस्थान लैंडस्लाइड के कारणों को समझने के लिए भू-भौतिकीय सर्वेक्षण, मिट्टी परीक्षण आदि जैसे कई अध्ययन करेंगी। डीसी राणा ने बताया कि इन संस्थानों की टीमें रिपोर्ट का डॉक्यूमेंट भी तैयार करेगी, ताकि लोग जान व समझ सके कि आखिर इतनी तबाही किन कारणों से हुई है। हमारे पास 1905 में कांगड़ा के भूकंप की तबाही का भी डॉक्यूमेंट है, ठीक उसी तरह इस बार की आपदा से तबाही का भी डॉक्यूमेंट तैयार किया जाएगा। SDMA के अनुसार, प्रदेश में इस मानसून में अब तक लैंडस्लाइड की 161 बड़ी घटनाएं पेश आई है। इनमें जान व माल का भारी नुकसान हुआ है। जानी नुकसान शिमला जिले में सबसे ज्यादा हुआ है। लैडस्लाइड की घटनाओं में 110 लोगों की मौत हुई है। इनमें 51 लोगों की जान अकेले शिमला जिला में गई है। लैंडस्लाइड से लगभग 30 लोगों की मौत शिमला शहर में ही हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *