Home » खेल » सोलन में होगी राज्यस्तरीय मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता: विनोद

सोलन में होगी राज्यस्तरीय मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता: विनोद

सोलन।मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि इस बार की राज्यस्तरीय मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता 24 से 26 नवंबर को सोलन में होगी। विनोद कुमार रविवार को यहां जिला परिषद हॉल में सोलन मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। विनोद कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता सोलन के ठोडो मैदान में होगी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में मास्टर्स गेम्स हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष यशपाल कपूर , संयुक्त सचिव केवल राम, तकनीकी सलाहकार, सदस्य मोहन लाल और कोषाध्यक्ष एम. आर शारदिया विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक का संचालन मास्टर्स गेम्स सोलन के अध्यक्ष रजनीश कौशिक ने किया।
सोलन में होने वाली मास्टर्स गेम्स के सफल संचालन के लिए कई मुद्दों पर विचार किया। साथ ही यहां पर एसोसिएशन 14 विभिन्न खेलों का आयोजन करेगा। इसमें इस बार चैस, कैरम, जुडो और ब्रिज आदि खेल भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग का कोई भी प्रतिभागी इन गेम्स में भाग ले सकता है।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन सोलन की महासचिव नीलम ठाकुर,बक्शीचंद जसवाल, सविता शर्मा, पिंकी, सुमन, पुष्कर नेगी, हरि दत्त, बीके जोशी, कुनाल सूद, लोकेंद्र चौहान, कमलेश कुमार, लीला दत्त, अमित, राजेश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]