Home » क्राइम » जंगली मशरूम खाना पड़ गया महंगा, पंचायत प्रधान की पत्नी की मौत

जंगली मशरूम खाना पड़ गया महंगा, पंचायत प्रधान की पत्नी की मौत

गोहर/जंजैहली (ख्यालीराम): सराज की ग्राम पंचायत लेहथाच में जंगली मशरूम की सब्जी खाना एक परिवार काे महंगा पड़ा गया। सब्जी का सेवन करने से परिवार की एक महिला की मौत हो गई। यह घटना पंचायत प्रधान के घर घटित हुई है। जानकारी के अनुसार पंचायत प्रधान तेज सिंह के घर 3 दिन पूर्व जंगल से ढूंढ कर लाई गई जंगली मशरूम की सब्जी बनाई गई। पंचायत प्रधान के पिता ने सब्जी का सेवन नहीं किया जबकि पंचायत प्रधान, उसकी पत्नी व माता ने सब्जी का सेवन कर लिया। इसके उपरांत तीनों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उपचार के लिए बगस्याड़ अस्पताल में भर्ती किया गया था।यहां डॉक्टरों ने प्रधान की 27 वर्षीय पत्नी ठाकरी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए नेरचौक मेडिकल अस्पताल रैफर कर दिया। शुक्रवार को उसे नेरचौक से आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया, जहां उसने शनिवार को दम तोड़ दिया। उसकी शादी को हुए मात्र 3 ही महीने हुए थे। करसोग गीतांजलि ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]