Home » ताजा खबरें » छात्र ही भविष्य में देश के निर्माता हैं : डॉ. स्नेह

छात्र ही भविष्य में देश के निर्माता हैं : डॉ. स्नेह

. गीता आदर्श स्कूल में सामाजिक विज्ञान सप्ताह के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित
सोलन : गीता आदर्श विद्यालय में 21 से 26 अगस्त तक सामाजिक विज्ञान सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें सभी सदनों के बच्चों ने प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक, रोल प्ले व नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विभिन्नता में एकता के तहत बच्चों ने कश्मीर, हिमाचल, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम आदि राज्यों की भाषा, वेशभूषा और लोक नृत्य की छटा बिखेरी, जबकि रोल प्ले में सम्राट अशोक, भगत सिंह, सुखदेव, अकबर, रजिया सुल्तान, बीआर अंबेडकर, इंदिरा गांधी, निर्मला सीतारमण, जयललिता, कूटनीतिज्ञ चाणक्य, रानी लक्ष्मीबाई आदि का खूबसूरत अभिनय किया। इसके अलावा ऐतिहासिक चिपको आंदोलन की नाट्य प्रस्तुति भी सराहनीय रही, जबकि नुक्कड़ नाटक में हिमाचल की भूस्खलन व अत्यधिक वर्षा जैसी ज्वलंत समस्या एवं समाधान पर प्रकाश डाला गया। प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ वर्ग में कृष्णा सदन प्रथम, अर्जुना सदन द्वितीय व एकलव्य सदन तृतीय स्थान पर रहा, जबकि वरिष्ठ वर्ग में गीता सदन पहले, कृष्णा दूसरे व एकलव्य तीसरे स्थान पर रहा।
इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल डॉ. स्नेह शर्मा ने कहा कि छात्र ही भविष्य में देश के निर्माता हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्रों को उत्साह व कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सामाजिक विज्ञान विभाग के अध्यापकों व विजेता छात्रों को बधाई दी। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल पंपोश गुप्ता के अलावा स्कूल स्टाफ के सभी सदस्य व बड़ी संख्या छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *