Home » ताजा खबरें » गीतकीर देव कोहली का 81 की उम्र में हुआ निधन, इन फिल्मों के लिए लिख चुके हैं गीत

गीतकीर देव कोहली का 81 की उम्र में हुआ निधन, इन फिल्मों के लिए लिख चुके हैं गीत

Dev Kohli Passes Away : दिग्गज हिंदी फिल्म गीतकार देव कोहली (Dev Kohli) का शनिवार सुबह मुंबई में निधन हो गया. कोहली, जिन्होंने कई हिंदी फिल्मों के लिए 100 से अधिक गाने लिखे थे, ने सलमान खान और भाग्यश्री की ‘मैंने प्यार किया’ में अपने काम के लिए बहुत पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया था. उन्होंने अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी की ‘बाजीगर’ और सलमान खान और माधुरी दीक्षित की ‘हम आपके है कौन’ के लिए भी गाने लिखे थे.

कोहली के प्रवक्ता प्रीतम शर्मा ने उनके निधन की पुष्टि की. उन्होंने मीडियो को बताया, “कोहली जी पिछले कुछ महीनों से कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती थे, उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और शनिवार की सुबह नींद में ही उनका निधन हो गया.” कोहली का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर मुंबई के लोखंडवाला स्थित उनके घर लाया जाएगा और शाम को ओशिवारा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके करीबी सहयोगी आनंद राज आनंद, अनु मलिक, उत्तम सिंह और अन्य लोगों के उनके अंतिम दर्शन के लिए वहां पहुंचने की उम्मीद है.

AMP

आपको बता दें कि, 81 वर्षीय कोहली विभाजन के बाद अपने परिवार के साथ भारत आए और 1969 में फिल्म ‘गुंडा’ के साथ अपनी शुरुआत की. हालांकि, लोगों ने उनके काम पर बहुत बाद में ध्यान दिया, जब लाल पत्थर (1971) का उनका गाना “गीत गाता हूं मैं” रिलीज हुआ और बहुत बड़ा हिट हुआ.

कोहली ने 90 के दशक में कई हिट गाने दिए और उन्होंने वरुण धवन की ‘जुड़वा 2’, ‘मुसाफिर’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘टैक्सी नंबर 911’ जैसी हालिया फिल्मों के लिए ट्रैक भी लिखे. अपने करियर में, उन्होंने अनु मलिक जैसे संगीतकारों के साथ काम किया.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *