शिमला : राजधानी शिमला में एक कॉलेज की महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सरकारी विभाग के एक अधिकारी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना शिमला में आरोपित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है।
बहरहाल पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। फ़िलहाल अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।





