Home » ताजा खबरें » कुदरत से मिले जख्मों को “मोनिका व शुभम” ने किया स्वरबद्ध, खिलवाड़ पड़ा महंगा…

कुदरत से मिले जख्मों को “मोनिका व शुभम” ने किया स्वरबद्ध, खिलवाड़ पड़ा महंगा…

राजगढ़ : केशा बोशा पाणिया हिमावली रे माउंट-गणी फटो बदलो हुंदी धरती बाढ़ो नामक गीत में हिमाचल प्रदेश की दुख भरी दास्तां को पिरोया गया है। सिरमौर के उभरते कलाकार “मोनिका व शुभम्” ने सुरीली आवाज में आपदा की इस दर्द भरी दास्तां का बखान किया है। इस गीत की रचना प्रसिद्ध लेखक दिलीप बसिष्ठ ने की है। जबकि युवा कलाकार व संगीत निर्माता किरनेश पुंडीर ने इसे संगीत निर्माता सुशोभित किया है। वीडियो का टैग है, विशाल शर्मा ने वीडियो निर्माण में और इसके संपादन में शुभम शर्मा ने अहम भूमिका निभाई है। इस गीत के एलबम का नाम माउंट्स की कॉल है। एलबम ने सिरमौर क्षेत्र में धूम मचाई है।

इस गीत के सभी कलाकारों का कहना है कि, इस गीत का उद्देश्य सभी लोगों और आने वाली पीढ़ी तक यह संदेश पहुंचाना है कि, इस प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना हम सभी के लिए कितना महंगा पड़ सकता है। उन्होंने लोगो से प्रकृति संरक्षण की इस मुहिम में जुड कर अपना योगदान देने का भी गीत के माध्यम से आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]