Home » ताजा खबरें » मंडी : आपदा की घड़ी में आखिर कहां गायब हुई सांसद “प्रतिभा सिंह”

मंडी : आपदा की घड़ी में आखिर कहां गायब हुई सांसद “प्रतिभा सिंह”

सुंदरनगर : प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे मंडी जिला में जान व माल का बड़ा नुकसान हुआ है। इसके बावजूद संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह अभी तक क्षेत्र से नदारत हैं। वहीं अब इसको लेकर प्रदेश भाजपा ने प्रतिभा सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य एवं विधायक सुंदरनगर राकेश जंवाल ने मंडी जिला के सुंदरनगर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा कि आपदा की इस घड़ी में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह कहीं गुम हैं और आगामी लोकसभा चुनावों में लोग अपने वोट के जरिए जरूर उनके खिलाफ एफआईआर(FIR) दर्ज करवाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा प्रदेश का दौरा कर आपदा में राहत मुहैया कराने पर भी सरकार द्वारा उनका धन्यवाद करने में कोताही बरती जा रही है। पीएम (PM) नरेंद्र मोदी प्रदेश की मदद कर रहे हैं और जेपी नड्डा स्वयं हिमाचल आकर नुकसान का फीडबैक दिल्ली में प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री को दे रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार को धन्यवाद के दो शब्द कहने के लिए भी दिक्कत होना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी के छुटभैय्ये नेता इन विषम परिस्थितियों में बयानबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को आपदा की घड़ी में इस प्रकार की बयानबाजी से बचने की नसीहत दी है। राकेश जंवाल ने कहा कि मंडी सांसद प्रतिभा सिंह पर उनकी ही पार्टी के सीएम (CM) सुखविंदर सिंह सुख्खू ने प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में भारी नुकसान होने के बावजूद सांसद प्रतिभा सिंह गायब हैं और आने वाले समय में लोग आम चुनावों में अपने वोट के रूप में उनके खिलाफ गुम होने को लेकर अवश्य एफआईआर दर्ज करवाएंगे। उसी समय इसके परिणाम सामने आ जाएंगे।

मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों ने प्रतिभा सिंह को चुन कर भेजा है और उनके क्षेत्र में आने से लोगों का स्वाभाविक तौर पर हौंसला बढ़ेगा। राकेश जंवाल ने मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह को क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से प्रभावित हुए लोगों की सुध लेने की भी नसीहत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12