Home » Uncategorized » कॉलेज में चोरी का आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार,सीसीटीवी में कैद वारदात…

कॉलेज में चोरी का आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार,सीसीटीवी में कैद वारदात…

सोलन : धर्मपुर पुलिस थाना के अंतर्गत एक संस्थान का सुरक्षा कर्मी ही चोर बन बैठा। कॉलेज में एक ऑनलाइन परीक्षा (Online Examination) आयोजित की जानी थी। परीक्षा से पहले प्राधिकरण ने प्रयोगशालाओं व मुख्य दरवाजों को लॉक कर दिया था। 21 अगस्त को परीक्षा से पहले बाहर के दरवाजे के अलावा प्रयोगशाला (Lab) का ताला खुला हुआ था। लैब से एक सैंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) गायब थी। पुलिस ने आईपीसी (IPS) की धारा-454 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तफ्तीश में कई लोगों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाला गया। पुलिस को पता चला कि कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड ने ही वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस ने सिरमौर के पच्छाद के चबयोगा के रहने वाले 31 वर्षीय वीरेंद्र सिंह पुत्र मदन सिंह को काबू किया। कमरे की तलाशी के दौरान चोरीशुदा सीपीयू को बरामद कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ के दौरान उस समय दंग रह गई, जब पता चला कि आरोपी अपने स्तर पर ही देसी शराब लाहण बनाता है, जिसे कॉलेज के छात्रों को भी बेचता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर देसी लाहण भी बरामद की। एक्साइज एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12