Home » ताजा खबरें » प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर आज से सोलन शहर में ड्रोन सर्वे शुरू करेगी नगर निगम सोलन…

प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर आज से सोलन शहर में ड्रोन सर्वे शुरू करेगी नगर निगम सोलन…

सोलन: सोलन शहर में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर निगम सोलन ने कवायद शुरू कर दी है इसको लेकर कल से ड्रोन सर्वे कंपनी के साथ मिलकर निगम सर्वे करने वाली है जिला प्रशासन से नगर निगम सोलन ने ड्रोन सर्वे करवाने के लिए परमिशन मांगी है,जिसके बाद एक नक्शा तैयार किया जाएगा,वहीं उसके बाद जिसके बाद घर घर जाकर सर्वे तैयार होगा। नगर निगम सोलन के डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा ने बताया कि सोलन शहर में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर निगम द्वारा बाय लॉज बनाए गए हैं और यूनिट बेस्ड मेथड के तहत ही शहर में टैक्स लिया जाएगा इसको लेकर एक कंपनी के साथ निगम ने कार्य करना शुरू कर दिया है और कंपनी कल से ड्रोन सर्वे शहर में करेगी इसके बाद हाई रेजोल्यूशन से नक्शे तैयार किए जाएंगे।

उसके बाद डाटाबेस तैयार होगा और फिर एक बार मैनुअल तरीके से भी सर्व तैयार किया जाएगा उन्होंने कहा प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर यूनिवर्सल पोर्टल भी प्रदेश सरकार बना रही है जिसमें सभी जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *