शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) की ओर से आपदा की इस घड़ी में मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 1,82,200 रूपये की सहयोग राशि दी गई। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष डॉ हरीश ठाकुर, महासचिव डॉ जोगिंद्र सकलानी, उपाध्यक्ष डॉ बीआर ठाकुर, कोषाध्यक्ष डॉ योगराज ,सहसचिव डॉ सुशीला नेगी और प्रेस सचिव डॉ अजय सूद उपस्थित रहे।





