Home » ताजा खबरें » प्रदेश में बीते 4 दिन में 66 लोगों की गई जान, करोड़ों का हुआ नुकसान

प्रदेश में बीते 4 दिन में 66 लोगों की गई जान, करोड़ों का हुआ नुकसान

शिमला :  राज्य में बीते दिनों हुई भारी बारिश से भारी नुकसान हुआ है।बीते चार दिनों में हुई बारिश से भूस्खलन व बाढ़ आने की घटनाओं में 66 लोगों को निगल लिया है जबकि 6.75 अरब की संपत्ति को नुक्सान हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 12 से लेकर 16 अगस्त दोपहर 12 बजे तक यह नुक्सान प्रदेशभर में हुआ है, जिसमें सबसे अधिक तबाही मंडी व शिमला जिला में हुई है। 12 अगस्त को मृतकों का आंकड़ा जो 255 था, वह 16 अगस्त को बढ़कर 327 हो गया है। राज्य में 125 लोगों की हुई मौत में 91 लोग भूस्खलन, 18 लोग बाढ़ आने और 16 लोग बादल फटने की घटनाओं में काल का ग्रास बने हैं। 12 अगस्त तक भूस्खलन की घटनाएं 87 थीं, जो अब बढ़कर 113 हो गई हैं। यानी 4 दिनों में भूस्खलन की प्रदेश में 26 घटनाएं घटित हुई हैं। बाढ़ आने की 4 ही घटनाएं प्रकाश में आई हैं। 12 अगस्त तक जहां 54 घटनाएं थीं, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 58 हो गई हैं। 4 दिनों में नुक्सान का आंकड़ा 6.75 अरब से अधिक हुआ है। नुक्सान का आंकड़ा अब 74.82 अरब पार कर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *