Home » ताजा खबरें » साई पंचायत में घर में दबने से दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत…

साई पंचायत में घर में दबने से दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत…

सोलन : प्रदेश में लगातार हो रही बारिश का सिलसिला अभी जारी है आज रविवार को रातभर हुई भारी बरसात के कहर से अर्की उपमंडल की साई पंचायत के चलोग गांव में एक 15 वर्षीय लड़के व 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। युवती चलोग गांव में अपने ननिहाल में आई हुई थी। वहीं मृतक लड़के का नाम यादव पुत्र जगदीश गांव चलोग व लड़की तमन्ना पुत्री रणवीर गांव नाल पलेचड़ी भियूंखर पंचायत की है।

रविवार रात को जब ये लड़का व लड़की पुराने छप्पर वाले मकान में सो रहे थे तो बरसात के कहर से छप्पर की पिछली दीवार गिर गई जिससे लड़का-लड़की दोनों मलबे के नीचे दब गए। सुबह जब लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकला तो दोनों को मृत पाया गया।
वहीं इस दर्दनाक हादसे की खबर सुनकर आसपास के गांवो में सन्नाटा पसर गया है। सैकडो़ लोग मृतकों के घर ढांढस बंधाने पंहुच रहे है। इस घटना का जायजा लेने के लिए प्रशासन की ओर से मौके पर तहसीलदार, पुलिस अधिकारी व मैडिकल रिपोर्ट के लिए डाक्टर भी पहुंचे।


इस दौरान तहसीलदार ने मृतकों के परिवार को फौरी राहत के रूप में 50 हजार रूपये की राशि प्रदान की व रिपोर्ट तैयार कर हर संभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया।
इस दर्दनाक घटना के मौके पर साई पंचायत के प्रधान हरीराम वर्मा व बीडीसी सदस्य शशिकांत ने दोनों मृतकों के परिवारों के प्रति शोक व्यक्त किया व उनके परिवार को सांत्वना देकर उनकी हर सहायता दिलवाने का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *