सोलन : दिल्ली में चल रही राष्ट्रीय कराटे फेडरेशन प्रतियोगिता में अक्षय कुमार ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। अक्षय कुमार गांव कालथ डाक घर भोजनगर तहसील कसौली जिला सोलन के रहने वाले है । इस दौरान अक्षय के माता पिता और पंचायत वासियों में खुशी की लहर है अक्षय को इस जीत के लिए बधाई देने वालो का तांता लग गया है। खुशी जाहिर करते हुए अक्षय के माता पिता ने कहा कि आज वह बहुत खुश है और गर्व महसूस कर रहे है उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि आप सभी अपने बच्चो को किसी न किसी खेल में अवश्य डाले ताकि बच्चो का पढ़ाई और खेल की तरफ ध्यान भी रहे।।
अगर कोई भी लड़का या लड़की किसी भी प्रतियोगिता को जीत कर अपने माता पिता और अपने एरिया का नाम रोशन करता हैं हम सब के लिए ये बड़ा गर्व का विषय है।





