Home » ताजा खबरें » उरनी में एनडीआरएफ व स्वयं सहायता समूह ने किया पौधरोपण….

उरनी में एनडीआरएफ व स्वयं सहायता समूह ने किया पौधरोपण….

किन्नौर : जिला किन्नौर के उप तहसील टापरी के तहत ग्राम पंचायत में “मेरी माटी मेरा देश” के तहत ग्राम पंचायत उरनी के प्रधान अनिल कुमार नेगी की अध्यक्षता में भूस्खलन क्षेत्रों में पौधरोपण किया गया। उप-मुहाल कागे का यह क्षेत्र पिछले लगभग १० वर्षों से निरंतर भूस्खलन हो रहा है। इस भूस्खलन को रोकने के लिए समस्त ग्राम वासियों के साथ युवक मंडल महिला मंडल स्वयं सहायता समूह व एनडीआरएफ की टीम द्वारा पौधे रोपे गए।

इस कार्यक्रम के अवसर पर नीलम देवी समिति सदस्य ग्राम पंचायत उरनी , विकास खंड निचार, सुरेश कुमार उप प्रधान ग्राम पंचायत उरनी, विनोद कुमार नेगी वार्ड सदस्य ४ ग्राम पंचायत उरनी, मुरतू वार्ड सदस्य०१ शिवकुमारी वार्ड नंबर ५ , अजीत नेगी प्रधान ग्राम विकास सोसायटी उरनी राजकुमार प्रधान सोनी, खेल एवं सांस्कृतिक कलब उरनी, तानजीन नेगी सचिव देवी दुर्गा खेल एवं सांस्कृतिक कलब उरनी, विवेक प्रधान शहिद सुरेंद्र कार्यक्रम पाल मेमौरियल क्लब उरनी ,अभिषेक बालथानाड युवक मंडल उरनी, चंद्रकांता उपाध्यक्ष प्रगति ग्राम संगठन उरनी, सुनीता नेगी समन्वयक बैंक स्वयं सहायता समूह, सुंदर ज्ञानी कोषाध्यक्ष गुरु तेते स्वयं सहायता समूह उरनी, देव ज्ञानी वरिष्ठ सहायता समूह गणेश सहायता समूह उरनी, छेरीड डोलमा गणेश सहायता समूह उरनी , गैवा शंकर नेगी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र वासी ने वृक्षारोपण स्थल मे आकर पौधे का रोपण किया इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत उरनी ने समस्त संस्थाओं का एनडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस भूस्खलन क्षेत्र को रोकने के लिए वन विभाग के माध्यम से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके इस मिट्टी के अपरदन को रोकने का अपनी योजना बताइए वही प्रेम कुमार नेगी इंस्पेक्टर एनडीआरएफ द्वारा आपदा के साथ वृक्षारोपण को करवाना, एनडीआरएफ का लक्ष्य है की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12