Home » ताजा खबरें » रोटरी सोलन मिडटाउन ने जटोली मंदिर के प्रांगण में लगाए 65 पौधे

रोटरी सोलन मिडटाउन ने जटोली मंदिर के प्रांगण में लगाए 65 पौधे

सोलन : रोटरी सोलन मिडटाउन ने आज जटोली मंदिर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कोठों पंचायत के प्रधान और उपप्रधान विशेष रूप से शामिल रहे। इस दौरान रोटरी क्लब मिड टाउन की प्रधान रोटेरियन शशि कॉल ने कहा कि हर वर्ष की भांति रोटरी क्लब वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन करता आ रहा है आज विभिन्न किस्मों के 65 वृक्षों को जटोली मंदिर के प्रांगण में लगाया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि इन वृक्षों की सुरक्षा का भी उचित प्रबंध क्लब द्वारा किया जाए

वृक्षारोपण कार्यक्रम में रोटेरियन डॉक्टर एच एस आहूजा रोटेरियन, डॉक्टर माया आहूजा रोटेरियन प्रदीप अग्रवाल, रोटेरियन नीलम अग्रवाल, रोटेरियन प्रशांत गोयल, रोटेरियन आशु गोयल, रोटेरियन रूपलाल, रोटेरियन मीनाक्षी, रोटेरियन सपना चोपड़ा, रोटेरियन डॉक्टर उपेंद्र कॉल रोटेरियन, धर्मेंद्र ठाकुर व अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही रोटरीक्लब ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोठो पंचायत के प्रधान उप प्रधान एवं जाटोली मंदिर के कि सुरक्षा कर्मचारी सुनील और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12