शिमला : राजधानी शिमला कांती गांव के भूतेश्वर मंदिर के पास एक शव मिलने से सनसनी फैली है। जानकारी के मुताबिक यह शव मंदिर के पुजारी का है जिसे मंदिर के पास झाड़ियों में फेंका गया है। मृतक पुजारी की पहचान महाराष्ट्र निवासी सुनील दास के रूप में हुई है। सुनील दास 59 वर्षीय पुजारी बीते दो सालों से अधिक समय से मंदिर में रह रहा था।
शिमला पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र निवासी सुनील 10 मार्च 2021 से भूतेश्वर मंदिर में रह रहा था। बीते आठ अगस्त को अनुयायियों ने सुनील दास से संपर्क साधा था, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। भूतेश्वर मंदिर में भी पुजारी मौजूद नहीं मिला।संदिग्ध परिस्थितियों में ग़ायब होने पर अनुयायियों ने पुजारी की तलाश शुरू की। शनिवार को उसका शव मंदिर से 15 मीटर फासले पर झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। मृतक पुजारी के शरीर पर चोट के निशान हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।




