Home » ताजा खबरें » पैट्रोल पम्प के नाम पर 9 लाख 70 हज़ार की लगी चपत, आरोपी गिरफ़्तार

पैट्रोल पम्प के नाम पर 9 लाख 70 हज़ार की लगी चपत, आरोपी गिरफ़्तार

सोलन : 26 सितम्बर 2022 को शिकायत कर्ता जयदेव ठाकुर के शिकायत पत्र पर अभियोग अंतर्गत धारा 420, 34 IPC में पंजीकृत थाना दाड़लाघाट हुआ। शिकायतकर्ता के साथ ON LINE BP के पेट्रोल पम्प की एवज मे 9,17,500/- रू0 की ठगी हुई थी। मुकदमा हजा मे बाहरी राज्य मे अन्वेषण हेतू मु0आ0 प्रकाश न0 08, मु0आ0 सुनील कुमार न0 01 ,HASI रमेश कुमार न0 387 व आ0 अमर चन्द न0 610 की टीम को गठित किया गया। दौराने अन्वेषण मुकदमा हजा मे दिनांक 08.07.23 को उपरोक्त टीम ने बिहार के गया ज़िले से इस केस के बैंक खाता धारक विक्की कुमार पुत्र देवलाल प्रसाद पता मुन्नी मस्जिद जिला गया बिहार व उम्र 26 वर्ष को मुकदमा हजा मे गिरफ्तार किया ।

आरोपी विक्की कुमार से पूछताछ के दौरान पता चला कि यह बैंक खाता ,पास बुक, ATM व खाता से जुडे सिम कार्ड को अन्नत कुमार उर्फ रितेश कुमार को बेचता था । दिनांक 13.07.23 को आरोपी अन्नत कुमार @रितेश कुमार पुत्र आन्नदी प्रसाद गांव फतहा डा0 अपसढ जिला नवादा बिहार को मुकदमा हजा मे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ पर आरोपी अन्नत कुमार ने बतलाया कि इसने व विकास कुमार निवासी शेखपुरा ने शिकायत कर्ता जयदेव ठाकुर के साथ फ्रॉड मोबाईल सिम से बातचीत करके 9,17,500/- रू0 की ठगी की है । आरोपी विकास ने ये भी बताया कि इस ठगी का मास्टरमाइंड है ।इस ठगी का कुछ पैसा इन्होने विक्की कुमार व कुछ पैसा इन दोनो ने आपस मे बांट लिया है। मुकदमा हजा मे आरोपी अन्नत कुमार की निशानदेही पर 1,50,000/- रू रिकवर कर लिये गये है। वहीं क़रीब दो लाख रू की रिकवरी अभी प्रगति मैं है । वर्तमान मे आरोपी विक्की कुमार व आरोपी अन्नत कुमार न्यायिक हिरासत रिमाण्ड पर है। 04 अगस्त 2023 को मुकदमा हजा मे मुख्य आरोपी विकास कुमार पुत्र नरेश कुमार प्रसाद निवासी गांव व डा0 जियन बीघा जिला शेखपुरा बिहार व उम्र 28 साल को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी विकास कुमार को आज को माननीय अदालत JMFC अर्की मे पेश किया जायेगा। वहीं इस मुक़दमे में शामिल सभी आरोपी गिरफ़्तार किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]