Home » ताजा खबरें » Himachal News: मैक्लोडगंज से बिना पासपोर्ट व वीजा के विदेशी नागरिक गिरफ्तार, हरकत में आई खुफिया एजेंसियां

Himachal News: मैक्लोडगंज से बिना पासपोर्ट व वीजा के विदेशी नागरिक गिरफ्तार, हरकत में आई खुफिया एजेंसियां

कुल्लू : हिमाचल में बिना वीजा के रह रहे एक रशियन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ फॉरनर एक्ट की धारा 14(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संदर्भ में पुलिस ने रूस के दूतावास को भी सूचित कर दिया है। पुलिस के अनुसार यह विदेशी कुल्लू जिला के नग्गर में एक कैफे में आता था। कैफे संचालक को इस विदेशी पर शक हुआ कि यह नशे की अवैध गतिविधियों में संलिप्त हो सकता है। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब इस विदेशी के दस्तावेजों को जांचा तो उसके वीजा के वैधता की अवधि समाप्त हो गई थी। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। यह रशियन नागरिक गोवा व अन्य जगहों पर भी बार-बार जाता रहता था। इस रशियन नागरिक की पहचान रेयान शैकनडोव के रूप में हुई है। एसपी साक्षी वर्मा ने विदेशी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]