Home » धर्म » विक्रमादित्य सिंह का सैलानियों को हिमाचल आने का न्योता, बोले अब यहां आना सुरक्षित

विक्रमादित्य सिंह का सैलानियों को हिमाचल आने का न्योता, बोले अब यहां आना सुरक्षित

शिमला : हिमाचल प्रदेश की जीडीपी में पर्यटन कारोबार का 4.3 फीसदी हिस्सा है। हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों का रोजगार पर्यटन कारोबार से ही चलता है। बीते दिनों प्रदेश में हुई बारिश की वजह से पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ। कुल्लू, मनाली, मंडी और लाहौल-स्पीति में हुई तबाही की तस्वीरें सामने आने के बाद अब पर्यटक पहाड़ों का दीदार करने से बच रहे हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पर्यटकों से अपील की है।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अब पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।  उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था को पटरी पर वापस लौटाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूरा मंत्रिमंडल प्रदेश में व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा हुआ है।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार पर्यटकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश का पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब पर्यटकों को हिमाचल आने के लिए डरने की जरूरत नहीं है। वे सुगमता के साथ अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *