Home » ताजा खबरें » सुक्खू की सरकार बनी सूखे की सरकार, महिलाओं से 1500 रुपए के नाम पर हो रहा धोखा : रशिम धर सूद

सुक्खू की सरकार बनी सूखे की सरकार, महिलाओं से 1500 रुपए के नाम पर हो रहा धोखा : रशिम धर सूद

शिमला : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद एवं महिला मोर्चा की वंदना योगी ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज प्रदेश की 22 लाख महिलाएं कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटी की राह ताक रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता सुख पाने के लिए प्रदेश की भोली-भाली महिलाओं के साथ धोखा किया है।

उन्होंने 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की प्रत्येक महिला को 1500 रुपए प्रति माह देने का वादा किया था, लेकिन आज उस वादे से मुकर गई व टालमटोल कर अब पहली कैबिनेट से पांच साल तक पहुंच गई है। भाजपा नेत्रियों ने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि आपने प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए के नाम पर धोखा दिया है, अब आप पर विश्वास करने की क्या गारंटी है। आपकी सभी गारंटियां औंधे मुंह गिर चुकी है।

उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस ने चुनावी प्रचार किया था उस दौरान उन्होंने बड़े-बड़े वादे कर हर महिला को घर-घर जाकर फार्म भरवाए लेकिन आज वह लिखित फार्म से भी मुकर गए तो इस विश्वासघाती सरकार का क्या फायदा है। आज हिमाचल की जनता आहत है कि उन्होंने ऐसी सरकार को चुना जो झूठे वादे करती है और अपने राजनीतिक फायदे के लिए बरगलाती है।

भाजपा नेत्रियों ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के सम्मान के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई व प्रदेश की जयराम सरकार के कार्यकाल में भी महिलाओं को समाज में समान अधिकार देने व महिलाओं की भूमिका को सशक्त करने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई। लेकिन मौजूदा सुक्खू सरकार में महिलाओं के लिए मात्र झूठे आश्वासनों के अतिरिक्त कोई कार्य नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *