Home » ताजा खबरें » कुल्लू : सैंज में फटा बादल, स्कूल भवन समेत दुकानों में घुसा मलबा…

कुल्लू : सैंज में फटा बादल, स्कूल भवन समेत दुकानों में घुसा मलबा…

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में कुदरत कहर बरपा रही है। कई इलाकों से भारी बारिश का अलर्ट है, तो कई इलाकों से बादल फटने की घटनाएं हो रही है। इस बीच कुल्लू की सैंज घाटी के पाशी में बादल फटा है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में भारी बारिश के चलते सैंज के पाशी में बादल फट गया। ऐसे में भारी मात्रा में मलबा आने से क्षेत्र में तबाही मच गई। जिसकी चपेट में एक स्कूल भवन भी आ गया। घटना रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है।

वहीं मणिकर्ण में भी भारी बारिश के चलते लोगों की 10 दुकानों में मलबा घुस गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]