अर्की (सोलन) : पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत दो युवकों से 518 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दाड़लाघाट थाना प्रभारी मोती सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि शिमला की ओर से दो युवक कार में चरस लेकर जा रहे हैं। सूचना के बाद मुख्य आरक्षी बृजमोहन और अन्य पुलिसकर्मियों ने शिमला-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराड़ाघाट के समीप नाका लगाया। इसके बाद शिमला की ओर से आ रही कार को नाके पर जांच के लिए रोका। इस कार में दाड़लाघाट क्षेत्र के दो युवक मनीष और कुनाल सवार थे। जांच करने पर कार से 518 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।