मकर राशिफल (Makar Rashifal, 21 July 2023)
आज खान-पान पर ध्यान दें अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने की पूरी आशंका है. उपचार, प्रवास या व्यावहारिक प्रसंगों में पैसे खर्च होंगे. कठिनाइयों से बाहर आना हो तो नकारात्मक विचारों तथा उग्र विचार पर अंकुश रखें. भागीदारों के साथ मतभेद होने की संभावना है. ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल नहीं होगा. आपको नए संबंध स्थापित करते समय सावधानी रखनी पड़ेगी.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 21 July 2023)
आज आप में आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल भरपूर मात्रा में होगा और आपका दिन प्रेम और रोमांस से अधिक उल्लासित बनेगा. किसी नए व्यक्तियों के साथ आपकी मित्रता होगी. प्रवास, मौज-मस्ती, स्वादिष्ट भोजन, नए परिधान आपके आनंद में बहुत अधिक वृद्धि करेंगे. भागीदारी से आपको लाभ हो सकता है. विवाहित लोग अच्छा दांपत्यजीवन व्यतीत कर सकेंगे.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 21 July 2023)
घर में शांति और आनंद के वातावरण का सकारात्मक प्रभाव आपके काम पर देखने को मिलेगा परंतु आपको अपने उग्र स्वभाव और वाणी पर अंकुश रखनी होगी. आप अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.





