Home » ताजा खबरें » पूर्व सीएम के गृह जिला में भाजपा को ’’निहाल’’ करेंगे नए अध्यक्ष

पूर्व सीएम के गृह जिला में भाजपा को ’’निहाल’’ करेंगे नए अध्यक्ष

मंडी : पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह जिला में भाजपा को ’’निहाल’’ करने के लिए नए सरदार की तैनाती हो गई है। जयराम ठाकुर के करीबी एवं पूर्व में रहे मिल्क फेडरेशन (milk federation) के चेयरमैन निहाल चंद शर्मा को मंडी जिला भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। निहाल चंद शर्मा मूलतः बल्ह विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं और जयराम ठाकुर के खास करीबी हैं। जिलाध्यक्ष बनने के बाद वीरवार को निहाल चंद शर्मा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच (Seri Manch) पर जोरदार और भव्य स्वागत किया। स्वागत मौके पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी और जिला परिषद के चेयरमैन पाल वर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

निहाल चंद शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे अध्यक्ष नहीं बल्कि कार्यकर्ता के नाते ही पार्टी के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंह सेन ने पार्टी की मजबूती के लिए जो कार्य किया है। उसे आगे ले जाने का कार्य किया जाएगा।

संगठनात्मक जिला मंडी की पांचों सीटों पर भाजपा का कब्जा है। 2019 के लोकसभा चुनावों (Lok Sabha elections) में मंडी जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त मिली थी। इसे इस बार भी बरकरार रखने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस की मौजूदा सरकार ने जनता के साथ जो झूठे वादे किए थे। उन्हें जनता के बीच ले जाया जाएगा और जनता को बताया जाएगा कि कांग्रेस की सरकार झूठ के दम पर सत्ता में आई है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]