मंडी : हिमाचल प्रदेश में जेसीबी ऑपरेटर जान जोखिम में डालकर सड़को को बहाल करने में लगे है। 6 मील के नजदीक अचानक ही पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। जेसीबी ऑपरेटर की जान बाल-बाल बची। ग्राउंड पर असल हीरो को मिलने पुलिस अधीक्षक पहुंची।
घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सौम्या सांबशिवन भी घटनास्थल पर पहुंची और मशीन आपरेटर का हाल जाना। जैसे ही उन्हें पता चला कि उसे हल्की चोट लगी है, तो उन्होंने अपनी गाड़ी से फर्स्ट एड कीट (first aid kit) निकाली और चोट वाली जगह पर खुद मलहम लगाया। इसके तुरंत बाद उन्होंने मशीन आपरेटर को अस्पताल भिजवाया।
हालांकि मशीन आपरेटर पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन जिस तरह से सौम्या सांबशिवन ने मानवता की मिसाल पेश की, वो उन लोगों के लिए सबक है, जो घायल दिखने पर सबसे पहले उसका वीडियो बनाना शुरू करते हैं। लोगों को सबसे पहले घायलों की मदद करनी चाहिए।





