Home » ताजा खबरें » Himachal drug News : हिमाचल के बद्दी में नकली दवा बनाने वाली कंपनी को ड्रग विभाग ने किया सीज

Himachal drug News : हिमाचल के बद्दी में नकली दवा बनाने वाली कंपनी को ड्रग विभाग ने किया सीज

Himachal Drug News: हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक नकली दवाई बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है.  यह कंपनी मैनकाइंड व इंटास फार्मा की नकली दवाइयां बना रही थी.  विभाग ने कंपनी को सीज करने के बाद दवाईयां को कब्जे में ले लिया है.  वहीं कंपनी का संचालक मौके से फरार हो गया है. बता दें, नकली दवाई बनाने की सूचना मिलने पर ड्रग विभाग के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बद्दी स्थित एक ट्रांसपोर्ट गोदाम में दबिश दी, तो वहां पर नकली दवाइयों का एक बड़ा भंडार मिला.

सिक्किम निर्मित मैनकाइंड और इंटास फार्मा की शूगर और मल्टी विटामिन की 50 लाख के करीब के कीमत की नकली दवाएं बरामद की गईं.  जब छानबीन की गई तो जांच में पता चला कि ये दवाईयां बद्दी के काठा स्थित एक दवा उद्योग में तैयार हुई हैं.  इस पर विभाग की टीम ने कंपनी में छापेमारी कर इनपासेस टैबलेट और स्क्रैप का भारी स्टॉक बरामद किया.

जानकारी के अनुसार, विभाग ने कंपनी को सीज कर दवाईयां को कब्जे में ले लिया है. विभाग ने ट्रांसपोर्ट के उस वाहन को भी जब्त कर लिया गया जिसमें कंपनी की ओर से दवा की सप्लाई की गई थी.  यह पाया गया कि फर्म ने बाजार में नकली दवाओं का भारी स्टॉक बेचा था और बाजार से सभी सामग्री को बरामद करने के लिए विभाग की जांच चल रही है.

 

वही, सीएम सु्क्खू ने भी आज शिमला में वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली में ड्रग तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लिया. उन्होंने कहा कि,ड्रग माफिया से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्यों को अधिक अधिकार देने की आवश्यकता पर बल दिया जाए.  इसके अलावा ड्रग माफिया पर प्रभावी ढंग से नकेल कसने के लिए नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टांसिस (एनडीपीएस) अधिनियम में संशोधन की भी आवश्यकता है. केंद्र से नशीली दवाओं के तस्करों की संपत्ति जब्त करने के लिए एनडीपीएस अधिनियम में एक प्रावधान जोड़ने का भी सीएम ने आग्रह किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]