Home » ताजा खबरें » सोलन : चोरी की मोटर साइकिल के साथ आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…

सोलन : चोरी की मोटर साइकिल के साथ आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…

सोलन : सोलन पुलिस द्वारा कसौली क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल/बाइक चोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके उससे बाइक बरामद की।

बता दें कि अभियोग अंतर्गत धारा 379 IPC पुलिस थाना कसौली, जिला सोलन (हि0 प्र0) में श्री संजय निवासी गाँव भनेत डाक0 मसुलखाना तह0 कसौली जिला सोलन की मोटर साईकिल नम्बरी HP12(T) 0661 Royal Enfield 13/07/2023 की रात तक जन्गेशू में सड़क के किनारे खड़ी थी अगली सुबह 14/07/2023 8:30 बजे के आसपास जब यह डियुटी के लिए मसुलखाना के लिए तैयार होकर सड़क में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मोटर साईकिल जहां मैने पार्क की हुई थी वहां पर नही है। इन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की और पुलिस ने मौके पर कार्यवाही करते हुए परवाणू सेक्टर 3 से आरोपी साहिल S/O श्री शिवाकर निवासी सेक्टर 3 पुरला डाक0 परवाणू तह0 कसौली जिला सोलन के पास पकड़ी गई है । जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]