Home » ताजा खबरें » प्रदेश के इन 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी…

प्रदेश के इन 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी…

शिमला : सावन का महीना शुरू होते ही राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को 5 जिलों में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है, जबकि राज्य में 23 जुलाई तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग द्वारा 5 जिलों शिमला, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा व सिरमौर में बाढ़ आने की संभावना जताई गई है। राज्य में सोमवार को भी ऑरैंज अलर्ट रहेगा जबकि उसके बाद 3 दिन यैलो अलर्ट रहेगा। 17 व 18 जुलाई को निचले व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा/हिमपात, 19 जुलाई को मैदानी व मध्य क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा, 20 से 22 जुलाई तक मैदानी/निचले पर्वतीय क्षेत्रों व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश/हिमपात की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]