Home » ताजा खबरें » आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम 19 जुलाई को करेगी हिमाचल का दौरा

आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम 19 जुलाई को करेगी हिमाचल का दौरा

शिमला : हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम हिमाचल के दौरे पर आने वाली है। केंद्रीय टीम के आने से पूर्व प्रदेश सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार केंद्र की टीम को उन सभी क्षेत्रों का दौरा करवाएगी जहां जहां प्राकृतिक आपदा ने कहर बरपाया है। टीम को सड़क मार्ग या फिर हैलीकॉप्टर से विभिन्न स्थानों पर पहुंचाया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक केंद्र की टीम 19 जुलाई को नुक्सान का आकलन करने के लिए हिमाचल पहुंच रही है। केंद्र की ओर से हिमाचल को केंद्रीय टीम की रिपोर्ट के आधार पर राहत राशि मिलेगी। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का 8 से 9 हजार करोड़ रुपए के नुकसान का आंकलन लगाया है जिसकी भरपाई के लिए सरकार ने केंद्र से फौरी राहत के तौर पर 2000 करोड़ की राहत राशि की मांग की है। अब देखना होगा कि केंद्र की टीम प्रदेश में हुए नुकसान का कितना आंकलन करती है और केंद्र राज्य सरकार को कितनी राशि राहत के तौर पर देती है।
उधर, सीएम सुक्खू ने अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कहा कि भारत सरकार के रिलीफ मैनुअल के अनुसार एक किलोमीटर सड़क रिपेयर के लिए 1.25 लाख रुपए राहत राशि मिलती है। ऐसे में हमारी सड़कें कभी पूरी नहीं होंगी लेकिन इस त्रासदी के मौके पर राज्य सरकार को अपने रिलीफ मैनुअल में बदलाव करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]