शिमला : प्रदेश में मानसून की बारिश कहर बनकर बरस रही है। भारी बारिश से जगह जगह भूस्खलन व बाढ़ आने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सोमवार सुबह करीब पौने चार बजे कुल्लू के कायस रायसन में बादल फटने का समाचार है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक वाहन के बाढ़ में बह जाने से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। लेकिन सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से जेसीबी तैनात की गई है।

मृतक व्यक्ति की पहचान बादल शर्मा पुत्र स्व. गणेश शर्मा ग्राम चांसारी डाकघर बारी पदर तहसील एवं जिला कुल्लू के रूप में हुई है।जबकि घायलों में खेम चंद पुत्र स्व. नानक चंद गांव बडोगी डाकघर न्योली तहसील एवं जिला कुल्लू। सुरेश शर्मा पुत्र स्व. लाईस राम गांव चांसारी डाकघर बारी पदर तहसील और जिला कुल्लू। कपिल पुत्र स्व. कमलेश शर्मा ग्राम चांसारी पोस्ट बाड़ी पदर तहसील एवं जिला कुल्लू के रूप में हुई है।





