सोलन : शहर शामती में रोड़ खुलवाने का कार्य बीते कल कई घंटों तक बंद रहा। यहां रोड खुलवाने का कार्य कर रहे कर्मचारियों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक अधिकारी ने सड़क खुलवाने का कार्य कर रहे एक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिए। कर्मचारी ने कहा कि थाने के कुक को रोड क्राॅस करने से रोका क्योंकि मौके पर मिट्टी उठाने और पत्थर तोड़ने का कार्य चला हुआ था। घटना के बाद कर्मचारियों ने सड़क खोलने का कार्य बंद कर दिया और करीब 12 घंटे तक काम बंद रहा। आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कार्य दोबारा शुरू हो पाया।
जानकारी अनुसार शामती में सड़क खोलने का कार्य किया जा रहा है। जहां पर जेसीबी मशीनों से सड़क से पत्थर व मिट्टी हटाने का कार्य कर रहे एक कर्मचारी और जिला पुलिस के एक अधिकारी में विवाद खड़ा हो गया। आरोप लगाया गया है कि पुलिस अधिकारी ने रोड खुलवाने का कार्य में लगे एक कर्मचारी को थप्पड़ मारे। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने कार्य बंद कर दिया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने हस्तक्षेप करके कार्य शुरू करवाया। वहीं दूसरी ओर थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जानकारी भी पुलिस ने जुटाई। वहीं एसपी गौरव सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों से पूछताछ की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।





