Home » ताजा खबरें » सोलन : सड़क के बीचोंबीच रुकी, पहाड़ से खिसकी हजारों टन वजन वाली चट्टान…

सोलन : सड़क के बीचोंबीच रुकी, पहाड़ से खिसकी हजारों टन वजन वाली चट्टान…

सोलन/अर्की : हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर रुकने के बाद पहाड़ों से भूस्खलन व चट्टानें खिसकने का दौर भी शुरू हो चुका है। ताजा घटनाक्रम में अर्की उपमंडल के भराड़ीघाट में हजारों टन वजनी विशालकाय चट्टान खिसककर सड़क के बीचोंबीच पहुंच गई। हालांकि दो घरों को नुक्सान पहुंचा है, लेकिन गनीमत ये रही कि भारी नुकसान से बचाव हो गया। चट्टान के खिसकने के बाद अर्की-भराड़ी मार्ग अवरुद्ध हो गया है। लोक निर्माण विभाग मार्ग को बहाल करने में जुट गया है। घटना शनिवार सुबह की है। ये चट्टान एक दुकान के नजदीक से खिसक गई। गनीमत इस बात की भी हैं कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई वाहन नहीं था। चूंकि आसपास घर व दुकानें हैंं, लिहाजा चट्टान को विस्फोट से तोड़ने की गुंजाइश भी कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *