Home » ताजा खबरें » PM Modi: फ्रांस के दौरे के बाद PM मोदी UAE रवाना, दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों पर होगी चर्चा

PM Modi: फ्रांस के दौरे के बाद PM मोदी UAE रवाना, दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों पर होगी चर्चा

PM Modi UAE: शनिवार को फ्रांस (France) की अपनी दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) के लिए रवाना हो चुके हैं.

पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से (Sheikh Mohammed) मुलाकात करेंगे. इस दौरान दोंनो देशों के बीच व्यापार से लेकर सुरक्षा और दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों पर चर्चा होगी.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘भारत-फ्रांस संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत करने वाली सफल यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस को अलविदा कहा. प्रधानमंत्री अब अपनी यात्रा के अगले चरण के लिए अबू धाबी के लिए विमान से रवाना हुए.’

फ्रांस दौरा के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘फ्रांस की यह यात्रा यादगार रही. इसे और भी खास बना दिया गया क्योंकि मुझे बैस्टिल दिवस समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिला. भारतीय दल को इसमें जगह मिलते देखकर गर्व महसूस हुआ.’

Leave a Comment