Home » ताजा खबरें » रोटरी सोलन क्लब को नार्थ इंडिया का आउटस्टैंडिंग बेस्ट क्लब

रोटरी सोलन क्लब को नार्थ इंडिया का आउटस्टैंडिंग बेस्ट क्लब

सोलन : पांवटा साहिब में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 वार्षिक अवार्ड सेरेमनी आभार उत्सव कार्याक्रम एक होटल में आयोजित किया गया। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 सत्र 22 -23 के रोटरी गवर्नर रो. वेद प्रकाश काल्टा ने सम्पूर्ण मंडल के सेवा कार्यों का मूल्यांकन कर मंडल के क्लबों और रोटरी सदस्यों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।

 

इस कार्यक्रम में रोटरी सोलन क्लब के अध्यक्ष रो. अनिल चौहान को बेस्ट प्रेसिडेंट जोन 2 अवार्ड व् कमल अटवाल की बेस्ट सेक्रेटरी जोन 2 अवार्ड से नवाजा गया। इस वर्ष रोटेरियन मनीष तोमर व् रोटेरियन अनिल चौहान की बेस्ट आउटस्टैंडिंग रोटेरियन ऑफ़ डिस्ट्रिक्ट 3080 अवार्ड से भी नवाजा गया

2022-23 के रोटरी अध्यक्ष रो. अनिल चौहान बताया की रोटरी सोलन को आउटस्टैंडिंग बेस्ट क्लब ऑफ़ डिस्ट्रिक्ट 3080 सहित सभी श्रेणियों में लगभग 25 पुरस्कार मिले । जिसमे कल्पनाशील रोटेरियंस ऑफ़ डिस्ट्रिस्ट 3080 अरुण त्रेहन , मनोज कोहली,जितेंदर भल्ला रमन शर्मा, गुंजन शर्मा , सुखदेव रतन ,सुधीर महेन्द्रू को मिला इतने पुरस्कारों के साथ हिमाचल हरियाणा चंडीगढ़ उत्तराखंड पंजाब तक रोटरी सोलन का परचम लहरा दिया। अध्यक्ष रो. अनिल चौहान ने अपने साथी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों के साथ तालियों की गूंज के मध्य इन पुरस्कार एवं सम्मान को ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *