सोलन : जिला सोलन में बरसात के कारण हुए नुकसान का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। कई परिवार बेघर हो गए है। इस तरह सोलन की ग्राम पंचायत देलगी के गांव खायरी में दो परिवार भी भूस्खलन होने के कारण दुसरो के घर रहने के लिए मजबूर है। जिला प्रशासन द्वारा उन्हें फोरी राहत दे दी गई है। पिछले कई दोनों से हो रही मुश्लाधार बारिश के चलते खायरी में इन दो परिवारों के मकानों पर पहाड़ी से भूस्खलन होने से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है। अब यह परिवार दूसरे के घर मे आश्रय लिए हुए है।

पीड़ित परिवार के मुख्य सदस्य हरदेव और राकेश कुमार ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से उचित मुवाज़े प्रदान करने की गुहार लगाई है ताकि वह दुवार अपने अपने परिवाजनों को सुरक्षित कर सके।





