Home » ताजा खबरें » सतलुज नदी में समाई ऑल्टो कार, वृद्ध महिला समेत 4 लोग लापता

सतलुज नदी में समाई ऑल्टो कार, वृद्ध महिला समेत 4 लोग लापता

शिमला : रामपुर के नोगली के समीप एक ऑल्टो कार बीती रात को सतलुज नदी में समा गई। हादसा मंगलवार रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। जलमग्न होने के बाद कार का कुछ पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे और हादसे के बाद सभी लापता हैं। जिनकी पहचान मेहर सिंह पुत्र ईश्वर दास (37), राजीव (33), शीतला पत्नी मेहर दास (29) और एक महिला की पहचान सुंदला देवी (60) के रूप में हुई है। ये लोग पंचायत खडाहन लाहड़ु तह ननखड़ी जिला शिमला के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक यह सभी लोग वृद्ध महिला के इलाज के लिए रामपुर जा रहे थे। इसी दौरान नोगली के समीप एनएच 05 धंसने से कार सतलुज नदी में जा समाई। हादसे के बाद से सभी लोग लापता हैं। नदी उफान पर होने के कारण फ़िलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *