ITR Filing : इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने वित्त वर्ष 2022-23 और एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 निर्धारित की है.
ITR फाइल करना है बेहद जरूरी
हर टैक्सपेयर के लिए आईटीआर फाइल करना जरूरी है, वहीं अगर आप इनकम टैक्स के दायरे में नहीं भी आते हैं, फिर भी आपको ITR फाइलिंग से पहले फॉर्म-16 और एनुअल इनफॉरमेशन स्टेटमेंट (AIS) में दिए गए डेटा का मिलान जरूर करें. जिससे ये पता लग सके कि आयकर विभाग को जो डेटा दिया जा रहा है वो एकदम सटीक है.
फॉर्म-16 में होती हैं ये डिटेल
फॉर्म-16 में कमाई की डिटेल्स के साथ-साथ डिडक्शन के बारे में भी डिटेल्स रहती है, जिनके लिए टैक्सपेयर्स क्लेम की गई डिटेल्स को चेक करना होता है. उसे देखना होगा कि ये कमाई गई राशि से मेल खाती है या नहीं. टैक्स रिटर्न और AIS में दी गई डिटेल्स में फर्क नहीं होना चाहिए, वरना टैक्सपेयर को नोटिस मिल सकता है.





