सोलन : मूसलाधार बारिश से शहर में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए बनाया गया नया बाइपास शामती रोड भी जिला में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बीते 24 घंटों से हो रही बारिश से जिला भर में जहां दर्जनों सड़कें लँडस्लाइड के चलते बंद हो गई है तो वहीं एनएच पर कई जगह भू-स्खलन होने से पर्यटकों
की मुसीबतें बढ़ी है। वहीं, तेज बारिश से जिला में स्थिति इतनी विकराल बन गई है कि जहां कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है “तो कई लोग घर छोड़ पलायन करने पर ही मजबूर है। देहूघाट मे रह रहे एक परिवार ने डर के चलते अपने घर को छोड़ दिया। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए अशोक शांटिल ने बताया कि वह देहूंघाट में रहते हैं। लेकिन पहाड़ी से कीचड़ और पत्थर उनके घर में आ रहे है। ऐसे में वह घर छोड़ परिवार सहित
रेस्ट हाउस सोलन रहने पहुंचे है। साथ ही कई जगह शहर में लोगों के पानी घुस गया है। रविवार सुबह के समय
सनवार के पास अचानक लैंडस्लाइड होने के चलते वहां से गुजर बाल बाल बचे है। इसकी वीडियो भी बकायदा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है। वहीं, एनएच सहित
आसपास की सड़कों पर मलबा हटाने के काम मशीन लगातार कर रही है।





